रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन इन दिनों झारखंड की जनता के बीच जाकर हेमंत सोरेन का संदेश दे रही हैं। बीते दिनों जेएमएम के 51वें स्थापना दिवस समारोह में कल्पना सोरेन ने अपने एक्टिव राजनीति सफर की शुरुआत गिरिडीह से की।
अपने पहली पब्लिक रैली में कल्पना सोरेन ने मोर्चा संभाला और केंद्र की मोदी सरकार पर एक परिपक्व नेता की तरह जमकर हमला बोला। वैसे तो कल्पना सोरेन अपने पति हेमंत सोरेन के साथ कई बार मंच पर नजर आ चुकी थीं, लेकिन ये पहली बार था, जब उन्होंने माइक के सामने जाकर बोलना शुरू किया।
कल्पना ने जैसे ही बोलना शुरू किया, उनकी आंखों ने आंसू छलक पड़े। कल्पना ने भाषण की शुरुआत की, कहा- लगा था कि आंसू रोक लूंगा लेकिन…. इतना कहते ही उनकी आंखों से आश्रुधारा बहने लगी। मंच पर कल्पना सोरेन को रोता हुआ लोगों ने देखा। कल्पना को सहानुभूति मिली।
वहीं कल्पना के साथ मंच पर खड़े जेएमएम ने नेताओं ने नारेबाजी ‘जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा’ करना शुरू कर दिया।
Trending
- बिना दहेज का सामुहिक विवाह,मां वैष्णो देवी सेवा समिति करवाएगी , 27 मई तक होगा पंजीकरण।
- याचना नहीं अब रण होगा, कुटुम्बा प्रखंड की धरती पर पत्रकारों के साथ जुल्म का अंत होगा।
- अटकलें जारी : भाजपा नेत्री रेखा पासवान अपने चुनाव क्षेत्र “कुटुम्बा विधानसभा” में हलचलें तेज कर दी है, और राजनीतिक रेस मे आगे चल पड़ी हैं।
- कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश गुप्ता की निर्मम हत्या की सीबीआई से जांच कराने की मांग।
- हम (से०) नेता लालमोहन चौधरी ने अम्बा सोनार मुहल्ला में किया भ्रमण।
- रजनीश अधिवक्ता धर्म का पालन पूरी निष्ठा के साथ करें, उसमें आर्थिक लाभ नहीं देखे: संजय रघुवर
- अंधविश्वास का आयोजित मेला में टैक्स की वसूली कर सरेआम अंधविश्वास को बढ़ावा दे रही है सरकार !
- कुटुम्बा प्रखंड से राष्ट्रीय कार्यशाला में शिक्षिकाओं का हुआ चयन।