दिवाली और छठ को देखते हुए शुक्रवार (06 नवंबर, 2026) को सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक की. मीटिंग में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत रहे. बिहार की डीजीपी प्रीता वर्मा भी रहीं. अन्य अधिकारी भी रहे. इस मौके पर सीएम सम्राट चौधरी ने कई निर्देश दिए.
सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की और कहा कि त्योहारों के अवसर पर बड़ी संख्या में बिहार के लोग दूसरे राज्यों एवं विदेशों से अपने घर लौटते हैं, ऐसे में यह सुनिश्चित करें कि उन्हें अपने गृह राज्य में आने पर खुशी, सुरक्षा और सकारात्मक बदलाव का अनुभव हो. सख्त निर्देश दिया कि दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को लेकर सभी को सतर्क रहना है.

