प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आने वाले हैं. इसको लेकर एनडीए के नेता तैयारी में जुट गए हैं. आज (गुरुवार) मुख्यमंत्री आवास पर सीएम सम्राट चौधरी ने बैठक की. बैठक में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री का बिहार दौरा 21 नवंबर को है.
20 नवंबर को बिहार में मौजूदा एनडीए सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा हो रहा है. इसी मौके पर 21 नवंबर को प्रधानमंत्री बिहार आएंगे. सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई एनडीए बैठक में प्रधानमंत्री के बिहार दौरे की समीक्षा की गई. इसके अलावा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ’ आंदोलन की भी समीक्षा की गई.

