मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड के बलिराजगढ़ गांव में पुलिसकर्मी द्वारा अपने सर्विस पिस्टल से गोली चलाने की घटना में गोली से अशोक यादव और फूलों देवी की मौत हुई थी, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए थे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मृतक अशोक यादव और फूलों देवी के परिजन से मिलने गुरुवार (05 नवंबर) को बलिराजगढ़ पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है. आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है.
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ”सरकार दो नंबरी है और मुख्यमंत्री दस नंबरी हैं. बिहार की सरकार चोर दरवाजे से बनी है. बिहार में लोग अपने जान माल की रक्षा स्वयं करें, ऐसा बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को कहना चाहिए.”

