जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को लेकर सनसनीखेज दावा किया है. गुरुवार (05 नवंबर, 2026) को समस्तीपुर में प्रशांत किशोर मीडिया से बात कर रहे थे.
प्रशांत किशोर से सवाल किया गया कि एमएलसी चुनाव के बाद जेडीयू दो गुटों में बंट गई है. इस पर पीके ने कहा, “दो गुट में है कि कितने गुट में है ये तो आप ही बता सकते हैं… लेकिन हम लोगों का पिछले कई महीने से… या ये कहें कि चुनाव के पहले से मेरा और जन सुराज का मानना है कि नीतीश कुमार के राजनीतिक पारी के अंत होने के साथ ही जेडीयू का कोई लंबा भविष्य नहीं है

