JUSTICE 24 HOUR
रंजीत कुमार,अनुमंडल संवाददाता दाउदनगर,
औरंगाबाद ( बिहार ) 8 मार्च 2024 गोह प्रखंड के ऐतिहासिक धार्मिक नगरी देवकुंड मेंएक दिवसीय देवकुंड महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई।
जिसका मुख्य उद्घाटनकर्ता काराकाट सांसद महाबली सिंह के साथ विधायक भीम कुमार सिंह, पूर्व विधायक डॉ रणविजय कुमार, प्रमुख खुशबू कुमारी, एसडीओ मनोज कुमार, एसडीपीओ कुमार ऋषिराज, सीओं सुमन राज, जिप सदस्या बिंदा देवी व रेखा देवी, भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी चौबे व सुनील शर्मा, सांसद प्रतिनिधि डॉ आरयू कुमार, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार दिनकर व संचालन शैला मिश्रा ने किया। सांसद ने कहा कि देवकुंड धाम काफी प्रख्यात है।
बिहार-झारखंड के अलावा अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी यहां पूजा अर्चना को आते हैं। वहीं गोह विधायक भीम कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी राशि मिलने के बाद यह पहला महोत्सव है। वहीं गोह के पूर्व विधायक डॉ रणविजय कुमार ने देवकुंड धाम की सांस्कृतिक पृष्टभूमि पर व्यापक प्रकाश डाला।
वहीं अन्य जनप्रतिनिधियों ने संबोधन में मंदिर के विकास में सहयोग की बात कही। अतिथियों के संबोधन के बाद नालंदा संगीत कला विकास द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य व आकर्षक झांकी पेश किया गया जिसमें छठ, होली गीत पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात गायक राजा मंडल पार्श्व गायक राकेश शानू ने गीत पेश कर समां बांध दिया। तत्पश्चात कलाकारों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
Trending
- बिना दहेज का सामुहिक विवाह,मां वैष्णो देवी सेवा समिति करवाएगी , 27 मई तक होगा पंजीकरण।
- याचना नहीं अब रण होगा, कुटुम्बा प्रखंड की धरती पर पत्रकारों के साथ जुल्म का अंत होगा।
- अटकलें जारी : भाजपा नेत्री रेखा पासवान अपने चुनाव क्षेत्र “कुटुम्बा विधानसभा” में हलचलें तेज कर दी है, और राजनीतिक रेस मे आगे चल पड़ी हैं।
- कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश गुप्ता की निर्मम हत्या की सीबीआई से जांच कराने की मांग।
- हम (से०) नेता लालमोहन चौधरी ने अम्बा सोनार मुहल्ला में किया भ्रमण।
- रजनीश अधिवक्ता धर्म का पालन पूरी निष्ठा के साथ करें, उसमें आर्थिक लाभ नहीं देखे: संजय रघुवर
- अंधविश्वास का आयोजित मेला में टैक्स की वसूली कर सरेआम अंधविश्वास को बढ़ावा दे रही है सरकार !
- कुटुम्बा प्रखंड से राष्ट्रीय कार्यशाला में शिक्षिकाओं का हुआ चयन।